3 सितम्बर 2018 से शुरू हुआ कौन बनेगा करोड़पति का 10वां सीजन नवम्बर के आखिर तक बंद हो जाएगा। शो को मेगा स्टार अमिताभ बच्चन होस्ट करते हैं। केबीसी शो को दो नए शो रिप्लेस करेंगे, जो कि पटियाला बेब्स और लेडीज स्पेशल हैं। कुछ हफ्तों से ये शो BARC की लिस्ट में टॉप 10 में है।
दो नए शाे होंगे टेलीकास्ट : इस बार मेकर्स (बिग सिनर्जी प्रोडक्शन ) ने KBC की सीरीज 12 हफ़्तों के लिए ही प्लान की थी। जो कि अब 23 नवंबर को खत्म हो रही है। पिछले सीजन की तरह ही इस सीजन में भी KBC को अच्छी टीआरपी मिली है। इस शो को लेडीज स्पेशल सीजन 2 और पटियाला बेब्स रिप्लेस करेंगे।
नए शाे में ये है खास : आने वाले शो लेडीज स्पेशल की बात करें तो इसमें छवि पाण्डेय, बिजल जोशी और गिरिजा ओक लीड रोल में हैं। वहीं पटियाला बेब्स एक्ट्रेस परिधि शर्मा का कमबैक शो है जो कि एकता कपूर के सीरियल जोधा-अकबर में दिखाई दी थीं। वे 14 साल की बेटी की मां बनी हैं। ये शो उसी टाइम स्लॉट में दिखाई देंगे।