Thursday, January 3, 2019

सेंसेक्स 378 अंक गिरकर 35514 पर बंद, देना बैंक का शेयर 20% लुढ़का

मुंबई. शेयर बाजार गुरुवार को लगातार दूसरे दिन बड़े नुकसान में रहा। सेंसेक्स 377.81 अंक गिरकर 35,513.71 पर बंद हुआ। इंट्रा-डे में यह 35,475.57 तक फिसल गया था। निफ्टी की क्लोजिंग 120.25 प्वाइंट नीचे 10,672.25 पर हुई। कारोबार के दौरान यह 10,661.25 के स्तर तक गिर गया था। बैंक ऑफ बड़ौदा में मर्जर के लिए शेयर स्वैप रेश्यो पक्ष में नहीं रहने की वजह से देना बैंक के शेयर में 20% गिरावट आ गई।

कमजोर विदेशी संकेतों और रुपए में कमजोरी की वजह से बाजार में बिकवाली बढ़ी। सरकार की ओर से किसानों को संभावित राहत पैकेज की  रिपोर्ट से भी सेंटीमेंट बिगड़े। विश्लेषकों के मुताबिक निवेशकों के मन में इस बात की आशंका बढ़ गई कि सरकारी खजाने पर भार बढ़ सकता है।

तेल कंपनियों के शेयरों में 3.5% तक गिरावट
सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में गिरावट रही। निफ्टी के 50 में से 42 शेयर नुकसान में रहे। तेल कंपनियों के शेयर 3.5% तक लुढ़क गए। ऑटो, फार्मा और मेटल शेयरों में 2% तक गिरावट आई। बीएसई पर सिर्फ एफएमसीजी और टेलीकॉम कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।

विजया बैंक का शेयर 7% टूटा
देना बैंक का शेयर बीएसई पर 19.78% गिरावट के साथ 14.40 रुपए पर बंद हुआ। एनएसई पर 19.55% गिरावट आई। विजया बैंक का शेयर 7% नुकसान में रहा। इन दोनों के बैंक ऑफ बड़ौदा में मर्जर के लिए शेयर स्वैप रेश्यो पक्ष में नहीं रहने की वजह से शेयरों में गिरावट आई।

बैंक ऑफ बड़ौदा ने बुधवार को शेयर स्वैप रेश्यो का ऐलान किया था। इसके मुताबिक विजया बैंक के शेयरधारकों को प्रति 1000 शेयरों के बदले बैंक ऑफ बदौड़ा के 402 शेयर मिलेंगे। देना बैंक के शेयरहोल्डर्स को प्रति 1000 शेयरों के बदले बैंक ऑफ बदौड़ा के 110 शेयर मिलेंगे।

आयशर मोटर्स: 2 दिन में शेयर 13% टूटा
आयशर मोटर्स का शेयर गुरुवार को एनएसई पर 4.22% (893.30 रुपए) की गिरावट के साथ 20,269 रुपए पर बंद हुआ। बुधवार को इसमें 9.40% (2,181.10 रुपए) की गिरावट आई थी। कंपनी की रॉयल एनफील्ड बाईक की बिक्री में दिसंबर में 13% कमी आई है। इस वजह से शेयर में बिकवाली बढ़ गई है।

जेट एयरवेज: 2 दिन में शेयर 14% लुढ़का
एयरलाइन का शेयर गुरुवार को एनएसई पर 6.56% (17.30 रुपए) की गिरावट के साथ 246.25 रुपए पर बंद हुआ। बुधवार को भी 6.89% (19.35 रुपए) के नुकसान में रहा था। लोन में डिफॉल्ट करने और इक्रा की ओर से रेटिंग घटने की वजह से शेयर में बिकवाली बढ़ी।

डॉलर के मुकाबले रुपया गुरुवार को 9 पैसे कमजोर होकर 70.26 पर आ गया। बुधवार को 70.17 पर क्लोजिंग हुई थी। उधर, ब्रेंट क्रूड 0.3% की गिरावट के साथ 54.83 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

No comments:

Post a Comment

台湾小学男生担心粉红口罩引发的性别教育讨论

台湾政府在肺炎疫情期间实施口罩统一 香港自去年 色情性&肛交集合 爆发“反送中 色情性&肛交集合 ”抗议后政府首次有问责官员 色情性&肛交集合 人事调动,政制及内地事务局局 色情性&肛交集合 长聂德权被平调 色情性&肛交集合 接替罗智光出任 色情性&肛交集合 公务员事务局...